Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची माहेश्वरी समाज ने बुजुर्गों को कराया बिरसा मुंडा स्मृति पार्क का भ्रमण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची माहेश्वरी समाज ने बुजुर्गों को कराया बिरसा मुंडा स्मृति पार्क का भ्रमण
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची माहेश्वरी समाज के बुजुर्गों का मंच चौपाल के सदस्यों ने बिरसा मुंडा स्मृति पार्क का भ्रमण किया एवं पिकनिक का आनंद उठाया।

रांची के माहेश्वरी समाज ने अपने बुजुर्गों की आवश्यकताओं एवं उनके जीवन में नई ऊर्जा के संचरण हेतु एक मंच चौपाल का सृजन किया है। इस मंच के अंतर्गत समाज के बुजुर्ग सदस्य प्रत्येक महीने  माहेश्वरी भवन में आपस में मिलते हैं। 

साथ ही साथ बीच-बीच में मनोरंजन हेतु रांची के आसपास की जगह का भ्रमण भी करते रहते हैं। इसी कड़ी में रांची में नवीनिर्मित बिरसा मुंडा स्मृति पार्क का भ्रमण किया तथा पिकनिक का आनंद उठाया। 

समाज के कुल 31 सदस्यों ने संध्या 4:00 बजे से रात्रि 7:00 बजे तक स्मृति पार्क में स्थित बिरसा संग्रहालय का भ्रमण किया और उसके बाद लाइट एंड साउंड प्रोग्राम के द्वारा छोटा नागपुर संथालपरगना की आदिवासी संस्कृति एवं उनके द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के इतिहास को जाना। 

पार्क भ्रमण के पश्चात अल्पाहार लेकर सदस्यों ने एक दूसरे से विदाई ली और इस तरह के आयोजन को पुनः करने के लिए संकल्प लिया। चौपाल के संयोजक राजकुमार मारू एवं सहसंयोजक अशोक साबू है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,047