Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 208
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

श्री माहेश्वरी सभा रांची के रक्तदान और निशुल्क मेगा चिकित्सा कैंप में 103 यूनिट रक्त संग्रह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
श्री माहेश्वरी सभा रांची के रक्तदान और निशुल्क मेगा चिकित्सा कैंप में 103 यूनिट रक्त संग्रह
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री माहेश्वरी सभा रांची ने नागरमल मोदी सेवासदन के सहयोग से रविवार 14 जनवरी को माहेश्वरी भवन मैं रक्तदान शिविर का आयोजन किया । रक्तदान शिविर में दाताओं का उत्साह अतुलनीय था।कुल 103 यूनिट रक्तदान हुआ, जिसमें महिलाओं की भागीदारी 30% रही। रक्तदान शिविर के संयोजक विपिन भाला, दिनेश काबरा, उत्सव मंत्री एवं रितिका सारडा थी।

रविवार को ही शैलबी डिवाइन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं श्री पद्मनाभ आई इंस्टीट्यूट के सहयोग से निशुल्क मेघा चिकित्सा कैंप एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। मेगा कैंप में ऑथो के डॉक्टर विवेक कुमार डेविड, न्यूरो सर्जन डॉक्टर हेमंत अलडा एवं जेनरल फिजिशियन डॉक्टर आर के उपाध्याय ने अपनी सेवाएं दी। बीपी, सुगर, ईसीजी और बीएमडी की जांच नि:शुल्क की। इस सुविधा का लाभ 80से अधिक लोगों ने लिया।कार्यक्रम के संयोजक मनीष खटोड़ थे।

मौके पर राजकुमार मारू, किशन साबू, नरेंद्र लखोटिया, शिव शंकर साबू, अशोक साबू, विनय मंत्री, सौरभ साबू, संगीता चितलांगिया, अनिता साबू, बिमला फलोड़ विशेष रूप से उपस्थित थे।

विज्ञापन