- राष्ट्रीय जतरा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्न
टीम एबीएन, रांची। करमटोली स्थित धुमकुड़िया में सोमवार को राष्ट्रीय जतरा महोत्स समिति की बैठक की गयी, जिसमें आदिवासी महासभा के अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री देव कुमार धान का पूर्ण समर्थन राष्ट्रीय जतरा महोत्सव को दिया गया। जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अंतू तिर्की ने की।
संचालन कोषाध्यक्ष सुरज टोप्पो ने किया। राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के अध्यक्ष अंतू तिर्की ने कहा कि राष्ट्रीय जतरा महोत्सव की तैयारी को लेकर सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है। चारों जोन में लोगों को बांट दिया गया है। राष्ट्रीय जतरा को लेकर समिति के पदाधिकारी बैनर पोस्टर के माध्यम से लोगों के बीच जाकर जतरा से संबंधित बातों से रूबरू करा रहे हैं और लोगों में राष्ट्रीय जतरा महोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल दिख रहा है।
राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने कहा कि राष्ट्रीय जतरा महोत्सव को लेकर समिति के पदाधिकारी झारखंड के अलावा दूसरे राज्य के आदिवासियों से संपर्क कर रहे हैं। राष्ट्रीय जतरा महोत्सव में आदिवासी दर्शन की झलक लोगों को देखने को मिलेगी। यह जतरा ऐतिहासिक होगी।
राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के उपाध्यक्ष अमित मुंडा ने बताया कि राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के आयोजन को लेकर समिति के लोग लगातार बैठक कर रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। जतरा में किसी प्रकार का त्रुटि न हो, उसका खासा ध्यान रखी जा रही है।
मौके पर राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के संरक्षक संजय तिर्की कार्यकारी अध्यक्ष अभय भूटकुवर, रवि मुंडा, निरंजना हेरेंज, सचिव डब्लू मुंडा, कोषाध्यक्ष मोहन तिर्की, विक्की करमाली, मीडिया प्रभारी निरंजन भारती, सलाहकार राज उरांव, मानसिन मुण्डा, रिक्की नायक, माला कुजूर, विनय नायक, राधा हेमरोम, डॉ हेमलाल मेहता, किस्टो कुजूर, मुन्ना टोप्पो, दीपक मुण्डा, पवन कुमार महतो सदस्यगण मौजूद थे। राष्ट्रीय जतरा महोत्सव, समिति के सचिव डब्लू मुण्डा (9905785740) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।