Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

भारतीय सभ्यता संस्कृति को संजोये रखने में गुरुकुल का योगदान अतुलनीय : अर्जुन मुंडा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भारतीय सभ्यता संस्कृति को संजोये रखने में गुरुकुल का योगदान अतुलनीय : अर्जुन मुंडा
विज्ञापन
  • केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा गुरुकुल शांति आश्रम पहुंच गुरुकुलीय व्यवस्था से रूबरू हुए, देख अविभूत हुए

टीम एबीएन, लोहरदगा। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सरकारी कार्यक्रम में शामिल होकर नेतरहाट से लौटते हुए गुरुकुल शांति आश्रम रांची जाने के क्रम में आचार्य शरचचंद्र आर्य जी के आग्रह पर पधारे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुष्प वर्षा एवं तिलक लगाकर आर्य वीरांगना दल के सदस्यों द्वारा उनका स्वागत किया गया।

गुरुकुल के ब्रह्मचारियों ने स्वस्ति वाचन एवं वैदिक मंत्रों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। आचार्य  गुरुकुल के संचालक आचार्य आचार्य शरच्चंद्र आर्य जी के द्वारा गुरुकुल के मौजूदा व्यवस्था के बारे में अर्जुन मुंडा को अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि लोहरदगा, गुमला, रांची, सिमडेगा एवं आसपास के जिलों के समीप के अध्यनरत ब्रह्मचारियों को देखकर केंद्रीय मंत्री काफी प्रसन्न हुए।

उन्होंने मौके पर कहा कि भारतीय सभ्यता संस्कृति को संजोये रखने में गुरुकुल का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने आश्रम में गुरुकुल में आचार्य शरच्चंद्र आर्य द्वारा बच्चों को विद्यादान करने पर महान कार्य बताया। आश्रम में अध्ययन करने वाले ब्रह्मचारियों को देख उन्होंने सराहनीय पहल बताया एवं गदगद होकर आश्रम की व्यवस्था में उनका सहयोग बढ़-चढ़कर रहेगा यह आश्वासन भी दिया। आश्रम परिवार के द्वारा आचार्य आचार्य शरच्चंद्र आर्य के नेतृत्व में महर्षि दयानंद सरस्वती जी का चित्र प्रदान कर उनका अभिनंदन किया गया।

मौके पर आश्रम व्यवस्था में सहयोग करने वाले एवं समाजसेवी, जिनमें लाल नवल किशोर नाथ शाहदेव, भाजपा के वरीय नेता ओमप्रकाश सिंह, प्रवीण सिंह, दीपक मुखर्जी, गुप्तेश्वर गुप्ता, सतीश जायसवाल, अनिल गुप्ता, गुडुस गुप्ता, दीपक सर्राफ, भूषण प्रसाद, आर्य वीरांगना दल की सदस्य खुशी भारती, रीमा केसरी, मानसी भारती, गुरुकुल के स्नातक शिक्षक कृष्ण चंद्र, योगेंद्र आर्य, सूरज आर्य, आलोक आर्य आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,694