Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : नहीं रहे एटक नेता मुरलीधर मिश्रा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू : नहीं रहे एटक नेता मुरलीधर मिश्रा
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। सीसीएल कर्मी राजहरा कोलियरी  के सेवानिवृत कर्मचारी व एटक नेता लोहड़ा ग्रामवासी मुरलीधर मिश्रा नहीं रहे। उनका निधन दोपहर में अपने पैतृक निवास स्थान लोहड़ा में हो गया। वे 80 वर्ष के थे। 

वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका दाह संस्कार स्थानीय गाड़ी गांव स्थित कोयल नदी के तट पर किया गया। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र संजय मिश्रा ने दी। वह अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री समेत नाती-पोतों से भरा परिवार छोड़ गये हैं। 

मेदिनीनगर स्थित रेमंड्स शोरूम के मैनेजर अजय मिश्रा ने बताया कि अनिल सर्जन डॉक्टर गोविंद यादव की उनका इलाज न्यूरो सर्जन गोविंद माधव पांडेय कर रहे थे। मुरलीधर मिश्रा अपने गांव के सभी जाति के कार्यक्रमों में शरीक रहते थे। 

वे सभी के दुख-सुख में भागीदारी निभाते थे। पंचायत चुनाव हो या लोकसभा व विधानसभा चुनावी  बूथ पर पहला वोट मुरलीधर मिश्रा ही देते थे। दाह संस्कार में बड़ी संख्या में गणमान्य व ग्रामवासी शामिल थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,603