Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब खेलोगे कूदोगे होगे खराब कहावत अंधविश्वास : देवेंद्रनाथ महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब खेलोगे कूदोगे होगे खराब कहावत अंधविश्वास : देवेंद्रनाथ महतो
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। टुसू परब के शुभ अवसर पर रविवार को सिल्ली विधानसभा राहे प्रखंड लोवाहातू पंचायत कोलमा, सिमरताड़ ग्रामीणों ने एक दिवसीय फुटबॉल का आयोजन किया। मौके पर मुख्य अतिथि जेबीकेएसएस झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति नेता देवेंद्र नाथ महतो, विशिष्ट अतिथि दमयंती मुंडा शामिल हुई। 

अतिथि के रूप में स्थानीय मुखिया रंभावती मुंडा, पंचायत समिति निधि मेहता, ग्राम प्रधान गणेश चंद्र मुंडा, वार्ड पार्षद तीजन सिंह मुंडा, पूर्व मुखिया राधिका देवी, पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी सुभाष महतो, खुदीराम महतो उपस्थित थे। 

कार्यक्रम का संचालन भृगु लोहारा एवं वीर सिंह मुंडा ने किया। एक दिवसिय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल विजेता बी एन टी स्पोर्टिंग एडेलपीडी एवं उप विजेता टीम चंदन ब्रदर्श चिरुडीह को अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया। 

मुख्य अतिथि देवेंद्र नाथ महतो और विशिष्ट अतिथि दमयंती मुंडा खिलाड़ीयों का हौंसला बढ़ाते हुए मेला प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब खेलोगे कूदोगे होगे खराब कहावत अंधविश्वास है। इससे राज्य और देश को बहुत नुकसान हुआ है, सच्चाई यह है कि खेल ही एकमात्र विकल्प है जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य मजबूत हो सकता है। 

आज खेल के क्षेत्र में राज्य और देश का नाम रोशन हो रहा है, बड़े बड़े डॉक्टर वैज्ञानिक खेलने का सलाह देते हैं। आज के युवा को फ्री फायर, पपजी जैसे आॅनलाइन गेम से बाहर निकलकर मैदान में उतरकर खेल खेलना होगा। 

आयोजन को सफल बनाने में हरेन्द्र, मनोज, धीरज, उपेन, राकेश, परमेश्वर मुंडा, खगेन्द्र मुंडा, हरेकृष्ण महतो, अमित कुमार, नीतीश के अलावा अन्य लोगों का अहम योगदान रहा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,705