टीम एबीएन, रांची। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने आज दीपाटोली कैंट, रांची में गौरवशाली भूतपूर्व सैनिक रैली (ईएसएम रैली) को संबोधित किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि सैनिकों के बलिदान और प्रतिबद्धता ने न केवल देश की सीमाओं की रक्षा की है बल्कि शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज की नींव भी रखी है।