Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एसआर डीएवी पुंदाग के खिलाड़ियों का डीएवी स्पोर्ट्स के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एसआर डीएवी पुंदाग के खिलाड़ियों का डीएवी स्पोर्ट्स के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। डीएवी सीएमसी नई दिल्ली के तत्वावधान में हरियाणा के पानीपत, सोनीपत एवं करनाल में आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेते हुए एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग, रांची के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी। 

सोनीपत में आयोजित जूडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रियांशु कुमार ने स्वर्ण, अरमान कुमार पांडे ने रजत, राजवीर कुमार साहू ने रजत, कृति कृष्णा, सूरज कुमार एवं रोनित कुमार सिंह ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। 

पानीपत में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में निमेश देव ने रजत, करण नाथ शाहदेव ने रजत, रिदम कुमारी एवं आयुषी कुमारी ने कांस्य  पदक अपने नाम किया तथा ताइक्वांडो में अबरार अहमद ने रजत पदक पर अपना कब्जा जमाया। 

इसके साथ ही करनाल में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पलक कुमारी ने रजत तथा अपूर्वा कुमारी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 

विद्यार्थियों के शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्राचार्य एसके मिश्रा ने कहा कि हमारे विद्यालय के खिलाड़ी खेलकूद के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। साथ ही प्राचार्य ने भविष्य में अधिक से अधिक सफलता अर्जित करने के लिए खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास जारी रखने की सलाह दी। 

मौके पर विद्यालय की उपलब्धि पर प्राचार्य एसके मिश्रा एवं सुपरवाइजरी हेड राजश्री मिश्रा, खेल शिक्षक आशीष जायसवाल, ऋतु रानी, पुष्पा त्रिवेदी, अर्चना प्रिया, राजश्री वर्मा, अनुरंजन कुमार, सुधांशु श्रीवास्तव सहित सभी शिक्षकों ने भी खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,647