टीम एबीएन, रांची। भाजपा सांसद संजय सेठ की ओर से मकर संक्रांति पर 14 जनवरी को भव्य नमो पतंग उत्सव का आयोजन किया गया है। राजधानी रांची के रातू रोड स्थित ओटीसी मैदान (हेहल) में 11 बजे से नमो पतंग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
मौके पर बच्चों के बीच पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। पतंग पर राम मंदिर एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र आकर्षण का केंद्र होंगे। आपको बता दें कि पिछले 16 वर्षों से पतंग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।