Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची जीपीओ में आल इंडिया पोस्टल/ आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची जीपीओ में आल इंडिया पोस्टल/ आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची जीपीओ में शनिवार को केडी राय व्यथित की अध्यक्षता में आल इंडिया पोस्टल/आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक हुई। एम एम बनर्जी (93) के  निधन पर 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।  

बैठक में  पोस्टमैन एवं मेल गार्ड के जनवरी 1996 से बढ़े हुए वेतन का बकाया भुगतान नहीं किये जाने पर चिंता व्यक्त की गयी। रिटायरमेंट के एक साल बाद भी रिटायरमेंट लाभ एवं प्रोविजनल पीपीओ के जारी नहीं करने पर पेंशनर्स ने आक्रोश व्यक्त किया। 

सीजी एच एस में पेंशनर्स के मेडिकल क्लेम बिल के एक साल से अधिक समय से पेंडिंग रहने पर चिंता व्यक्त की गयी। कुछ निजी मामलों पर भी चर्चा की गयी और इसे गंभीरता से लिये जाने का निर्णय लिया गया। इन मुद्दों को लेकर एसोसिएशन का 7  सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल डाक निदेशक, झारखंड से 17 जनवरी को मिलेगा। 

प्रतिनिधिमंडल में एम जेड खान के अलावा साधन कुमार सिन्हा, पूर्व डाक अधीक्षक, सत्यपीर मंडल, पूर्व डाक अधीक्षक, के डी राय व्यथित, त्रिवेणी ठाकुर, त्रिलोकी नाथ साहू, गणेश डे शामिल होंगे। बैठक में  प्रत्येक जिला /डिविजन में सदस्यता अभियान जारी रखने का निर्णय लिया गया। 

आज की बैठक को साधन सिन्हा, एस पी मंडल, अमर नाथ मिश्र, हरी राम तिवारी, रमेश सिंह, पास्कल बोदरा, जे सी डे, गौतम विश्वास, बी के चौधरी आदि ने संबोधित किया। बैठक में इशहाक मिंज ने अपनी समस्या रखी। 

मौके पर अमिता मिंज, बी बारा, हसीना तिग्गा, संगीता देवी, रूना शाह, रामचंद्र प्रसाद, रमेश कासी, रफी अहमद, राजेंद्र महतो, डी एन साहू, रमेश दुबे, नवल कुमार मंडल, देव चरण साहू, रामेश्वर प्रसाद, बलदेव साहू, पास्कल बोदरा, रामेश्वर प्रसाद और अवधेश पाठक ने एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण की। 

सभा का संचालन एम जेड खान और धन्यवाद ज्ञापन बी बारा ने किया। उक्त जानकारी झारखंड पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन स्टेट सचिव एम जेड खान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,965