एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिमडेगा। जलडेगा थाने के जलडेगा-ओड़गा रोड में बनजोगा बाजार के पास एंटी क्राइम वाहन चेकिंग के दौरान तीन अपराधियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।
जलडेगा की ओर से डिस्कवर बाइक को रोका गया, जिसमें तीन लोग सवार थे। पुलिस को देखकर सभी गाड़ी से उतरकर भागने लगे। मौके पर उपस्थित पुलिसकर्मियों एवं पदाधिकारियों द्वारा दौड़ाकर उन्हें पकड़ा गया।
तलाशी लेने पर काला रंग का पीट्ठू बैग से देसी हथियार बरामद किया गया। तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पकड़े गये आरोपियों में जस्टिन तोपनो उर्फ जेम्स तोपनो बनजोगा पाढ़ोझरिया निवासी, रंजीत मुंडा गेनमेर निवासी एवं प्रेम कुमार किस्कू बनहरपाली जिला झारसुगुड़ा निवासी शामिल है।