Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राष्ट्रीय युवा दिवस पर शाश्वत इंस्टीटूट में हुआ इंटर बीएड खेल समारोह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राष्ट्रीय युवा दिवस पर शाश्वत इंस्टीटूट में हुआ इंटर बीएड खेल समारोह
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। शाश्वत इंस्टीच्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन, हुटूप, इरबा, रांची में 12-01-2024 को राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में इंटर बीएड खेल समारोह का आयोजन किया गया। 

जिसमें शाश्वत इंस्टीच्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन, पटेल बीएड काॅलेज, शाइन अब्दुल रजाक बीएड काॅलेज और मदर जीरा मनी बीएड काॅलेज के सत्र 2022-24 और 2023-25 के छात्रों के द्वारा खेल प्रतियोगिता मे भाग लिया। 

गर्ल्स कबड्डी में शाश्वत इंस्टीच्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन,रनर अप रहा तथा पटेल बीएड काॅलेज विनर रहा और बॉयज वॉलीबॉल में मदर जीरा मनी बीएड काॅलेज रनरअप रहा तथा शाश्वत इंस्टीच्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन विनर रहा।

प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया और शाश्वत इंस्टीच्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन में राष्ट्रीय युवा दिवस का पूरा कार्यक्रम महाविद्यालय के एनएसएस यूनिट के द्वारा एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर नागेंद्र कुमार की देखरेख में हुआ। आयोजन को सफल बनाने में कॉलेज अध्यक्ष अनिल शर्मा मुख्य अतिथि  के रूप में शामिल हुए।

साथ में उपाध्यक्ष अमरनाथ भगत, प्रबंधन ट्रस्टी अनुपम शशांक, ट्रस्टी स्नेह रंजन, अतिथि  के रूप में शामिल हुए। सभी महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सहायक प्रोफेसर अतिथि के रूप में शामिल हुए। 

महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ देशराज सिंह, रश्मिरथी, डॉ विनीता कुमारी, ममता कुमार, रूपेश कुमार, अपर्णा कुमारी मिश्रा, सुरेश यादव साथ  शिक्षणेत्तर कर्मियों आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,681