Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अब 27 को धनबाद आयेंगे पीएम मोदी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अब 27 को धनबाद आयेंगे पीएम मोदी
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। भाजपा की बैठक आज शुक्रवार को धनबाद जिला कार्यालय में हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की इस बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में धनबाद, बोकारो, गिरिडीह एवं कोडरमा के सांसद, सभी विधायक एवं जिलाध्यक्ष मौजूद थे। 

इस बैठक में 27 जनवरी के पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम पर चर्चा हुई। पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम बलियापुर हवाई अड्डा मैदान में होगा। इस आयोजन को लेकर सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गयी है।

भाजपा की बैठक के बाद औपचारिक घोषणा की गयी कि पीएम नरेंद्र मोदी 27 जनवरी को धनबाद आयेंगे। राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने जानकारी दी कि आमसभा दो बजे से होगी। धनबाद, गिरिडीह व कोडरमा संसदीय क्षेत्र की क्लस्टर बैठक शुक्रवार को कोयला नगरी धनबाद में हुई।

भाजपा की ये बैठक धनबाद जिला कार्यालय में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने की। इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद पशुपति नाथ सिंह, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी समेत अन्य नेता मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,425