Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : मैट्रिक परीक्षा को देख जिला प्रशासन कोडरमा ने प्री-बोर्ड परीक्षा की शुरुआत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : मैट्रिक परीक्षा को देख जिला प्रशासन कोडरमा ने प्री-बोर्ड परीक्षा की शुरुआत
विज्ञापन

सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं हुए शामिल 

टीम एबीएन, कोडरमा। आगामी मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन कोडरमा द्वारा प्रोजेक्ट रेल 3.0 के तहत कोडरमा जिले के सभी विद्यालयों में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ किया गया। 

प्री-बोर्ड परीक्षा के तहत 10वीं के छात्र-छात्राओं का गणित विषय का परीक्षा लिया गया। प्रोजेक्ट रेल के तहत हो रहे इस प्री-बोर्ड परीक्षा में जिले के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। 10वीं की प्री बोर्ड परीक्षा में आज करीब 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

ज्ञात हो कि प्रश्नपत्र का पैंटर्न मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा को ध्यान में रखकर शिक्षकों की गठित टीम द्वारा तैयार किया गया।  साथ ही 13 जनवरी को हिंदी, 16 जनवरी को विज्ञान, 17 जनवरी को अंग्रेजी और  18 जनवरी को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित किया जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,409