Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

श्री राम भरत मिलाप समिति करेगी 11 हजार दीपों का वितरण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्री राम भरत मिलाप समिति करेगी  11 हजार दीपों का वितरण
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री राम भरत मिलाप समिति डोरंडा रांची के सदस्यों की एक महत्त्वपूर्ण बैठक 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री राम मंदिर के उद्घाटन को उत्सव के रूप में मनाने हेतु रखी गयी। बैठक में सभी सदस्यों ने एक स्वर में अपने-अपने क्षेत्र के मंदिर को सजाने में अपना योगदान देने की बात कही। 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा ने कहा कि 22 जनवरी का दिन इतिहास के पन्नों में अंकित हो ऐसा सुनहरा दिन है और श्री राम भरत मिलाप समिति की स्थापना 1971 में हुई थी और पिछले 50 दशकों से समिति के सदस्य श्री राम जन्मभूमि के कार्यों में निरंतर लगे रहे हैं और यह समिति के लिए बहुत गर्व की बात है।

उन्होंने अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि श्री राम भरत मिलाप समिति ने निर्णय लिया है कि 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने हेतु 11000 दीपों का वितरण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में किया जायेगा। साथ ही समिति के सहयोगी संस्थाओं द्वारा ध्वज उपलब्ध कराया जा रहा है। उसे भी घर-घर वितरण करने में समिति के सदस्य अपना सहयोग करेंगे और 22 जनवरी को अपने-अपने क्षेत्र में उत्सव मनाने में अपना योगदान देंगे।

बैठक में समिति के संरक्षक सरदार अशोक सिंह अध्यक्ष रोहित शारदा महामंत्री अमित गुप्ता, नम्रता सोनी, कोषाध्यक्ष कुमुद पांडे, माधवनगर करावा, शैलेश सिंह, व्यवस्था प्रमुख सुनील विजय, प्रकाश बर्मन, प्रिया सिन्हा, जितेंद्र बरनवाल, विनय ठाकुर, कुंदन सिंह, कृष्ण कुमार पिलानिया, श्वेता सिंह, सीमा प्रकाश, संतोष सिंह रवि कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,215