Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हरमू मैदान में 13 से 21 जनवरी तक होगी श्री राम कथा की ज्ञानवर्षा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हरमू मैदान में 13 से 21 जनवरी तक होगी श्री राम कथा की ज्ञानवर्षा
विज्ञापन
  • हरमू मैदान में चल रही तैयारी - 4000 लोगों के बैठने की ब्यवस्था
  • आयोजन में रांची की सभी धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं को आने का किया जा रहा आग्रह
  • कई जिलों से कथा में शामिल होंगे श्रद्धालु भक्तगण
  • 22 को हवन ओर भंडारे का आयोजन हरमू मैदान में

टीम एबीएन, रांची। रांची के हरमू मैदान में  13 जनवरी से 21 जनवरी 2024 तक नौ दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन श्री हनुमान सेवा संस्थान व श्री राम कथा आयोजन समिति, रांची के सानिध्य में किया जा रहा है। आयोजन समिति रांची के अध्यक्ष राकेश भास्कर ने बताया कि 13 जनवरी को होने वाले श्री राम कथा की पूरी तैयारी बहुत सुंदर तरीके से हरमू मैदान में चल रही है।

उन्होंने बैठक में बताया कि  13 जनवरी से 21 जनवरी तक महामंडलेश्वर स्वामी डॉ उमाकान्तानन्द  सरस्वती जी महाराज श्री राम कथा का व्यासपीठ से अपनी मधुर वाणी में उपस्थित श्रोताओं को अमृत पान करायेंगे। आयोजन समिति के प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत ने बताया कि कथा वाचक महाराज के मुखारविंद से 9 दिनों तक राज्य के सभी धर्म प्रेमियों को श्री राम कथा के रसपान का अमृत पान प्राप्त होगा।

भास्कर ने बताया कि कल दोपहर 1 बजे हरमू मैदान के नजदीक हाईकोर्ट मंदिर से 500 महिलाओं द्वारा कलश शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली जायेगी जो हरमू मैदान कथा स्थल पहुंचेगी। समिति के सदस्य आयोजन को सफल बनाने में अपनि सेवा दे रहे हैं।

श्री राम कथा के भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए रांची के सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं व ब्यापारिक संस्थाओ को आमंत्रित किया गया है। 13 जनवरी से 21जनवरी 2024 तक चलने वाले कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 3  बजे से सायं 7 बजे तक  रहेगा। कथा स्थल पर विशाल पंडाल बन रहा है।जिसमे 4000 से भी ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। पंडाल के अंदर लाइट की सुविधा के संग कुर्सियों की ब्यवस्था श्रोताओ के लिए रखी गयी है।

पेयजल व्यवस्था, चरण पादुका व्यवस्था, शौचालय की गाड़ी व्यवस्था, प्रतिदिन प्रसाद वितरण व्यवस्था के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी समिति ने रखा है। कथा स्थल में सुरक्षा के लिए सीनियर एसपी व स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी सूचित कर सहयोग मांगा गया है। ट्रैफिक यातायात सुविधा के लिए सहयोग मांगा गया है।

अध्यक्ष राकेश भास्कर, राज किशोर सिंह,सुरेश सिंह, प्रमोद सारस्वत ने रांची के सभी धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं सहित सभी धर्म प्रेमियों से इस कथा में सपरिवार व इष्ट मित्रों सहित हरमू मैदान पहुंच कर श्री राम कथा की अमृत वर्षा का रसपान करने का आग्रह किया है। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक सरयू राय, सी पी सिंह, समीर उरांव, हरिनारायण सिंह, अखिलेश पांडेय है। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष राकेश भास्कर, संरक्षक राज किशोर सिंह, प्रमोद सारस्वत, सुरेश सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, वीरेंद्र कुमार सिंह, अजय सिंह, स्वामी विमलेश सिंह, रामचंद्र जायसवाल, इंद्रजीत यादव, नवीन झा, अरुण कुमार सिंह, प्रेम मित्तल, मुकेश पांडेय, प्रेम मित्तल, गोपाल सोनी, के के गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग लगे हुए हैं। उक्त जानकारी आयोजन समिति के संरक्षक सह प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,712