Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

विवेकानंद जी की तरह देश पर न्योछावर होने के लिए समिति के सब सदस्य तैयार : रोहित शारदा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
विवेकानंद जी की तरह देश पर न्योछावर होने के लिए समिति के सब सदस्य तैयार : रोहित शारदा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री राम भरत मिलाप समिति के द्वारा विवेकानंद जयंती के अवसर पर समिति के सदस्यों के द्वारा मेकॉन गेट स्थित विवेकानंद जी की मूर्ति पर समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा के अध्यक्षता में माला अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। 

मौके पर समिति के संरक्षक सरदार अशोक सिंह ने कहा कि विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं और आज भी उनके पदचिह्नों पर चलकर युवा अपना भविष्य तय कर सकते हैं। 

समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा ने अपने युवा साथियों के साथ आह्वान किया कि समिति के सभी सदस्य अपनी मातृभूमि अपने देश के लिए जब जहां जरूरत होगी, वह खड़े रहेंगे और विवेकानंद जी के पदचिह्नों पर चलकर राष्ट्रभक्ति की नयी मिसाल कायम करेंगे।

मौके पर समिति संरक्षक सरदार अशोक सिंह अध्यक्ष रोहित शारदा माधव नगर करवा शैलेश सिंह, महामंत्री अमित गुप्ता, नम्रता सोनी कोषाध्यक्ष कुमुद पांडे, प्रकाश बर्मन, प्रिया सिन्हा, जितेंद्र बनवाल, कृष्ण कुमार पिलानिया, विनय ठाकुर, कुंदन शिन्हा, श्वेता सिंह, सीमा प्रकाश, संतोष कुमार, रवि कुमार, सोनू मिश्रा साहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,527