टीम एबीएन, रांची। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 353वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा प्रभातफेरी निकाली गयी। आज 12 जनवरी, शुक्रवार की प्रभातफेरी सुबह छह बजे गुरुद्वारा साहब के दर्शन दिऊडी गेट से निकलकर देवकी नंदन दुआ, रमेश पपनेजा, भगवान सिंह बेदी, सरदार त्रिलोचन सिंह,शालु दीपक, सरदार हरभजन सिंह की गलियों से होते हुए महेंद्र अरोड़ा और मनीष मल्होत्रा के फ्लैट पहुंची।
फिर वहां से अशोक मिढ़ा,मनोहर मुंजाल और जीतू काठपाल की गलियों से होते हुए दर्शन दिऊडी गेट वापस पहुंचकर अरदास के साथ विसर्जित हो गयी। फेरी के समापन पर सत्संग सभा द्वारा संगत के लिए चाय नाश्ते का लंगर चलाया गया।
फेरी में शामिल स्त्री सत्संग सभा की बबली दुआ, शीतल मुंजाल, मंजीत कौर, नीता मिढ़ा, रेशमा गिरधर, गूंज काठपाल ने जा कै दरस पाप कोट उतारे भीतर संता इहु भव जल तारे... एवं आगे सुख मेरे मीता पाछे आनंद प्रभु कीता परमेसर बणत बणाई फिर डोलत कतहु नाहीं... तथा हमारी गणत ना गणिया काई अपणा बिरद पछाण हाथ देई कर राखे अपणे सदा सदा रंग माण... जैसे कई शबद गायन करते हुए कॉलोनी की गलियों को भक्तिमय कर दिया।
सरदार छोटू सिंह ने निशान साहब उठाकर प्रभातफेरी की अगुवाई की। मनीष मिढ़ा ने श्रद्धालुओं के घरों के सामने कुशल क्षेम की अरदास की। सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि कल प्रभातफेरी का अंतिम दिन है, फेरी पिस्का मोड़ गुरुद्वारा से आरंभ होगी और वहां से निकलकर इटकी रोड स्थित लक्ष्मण दास मिढ़ा के फ्लैट जायेगी और इसी के साथ श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में निकाली जा रही प्रभातफेरीयों का समापन हो जायेगा।
प्रभात फेरी में द्वारका दास मुंजाल,अशोक गेरा,हरगोबिंद सिंह, मोहन काठपाल,वेद प्रकाश मिढ़ा, सुरेश मिढ़ा, अनूप गिरधर, भगवान दास मुंजाल, विनोद सुखीजा, जीवन मिढ़ा, महेंद्र अरोड़ा, बसंत काठपाल, हरीश मिढ़ा, मोहित झंडई, राकेश गिरधर, जीतेश बेदी, आशु मिढ़ा, नवीन मिढ़ा, राजेन्द्र मक्कड़, इन्दर मिढ़ा, अमर मदान, दिलीप सिंह, रौनक ग्रोवर, सूरज झंडई, रमेश तेहरी, आशीष दुआ, रिक्की मिढ़ा, हरीश तेहरी, भरत गाबा, रिक्की घई, प्रताप तलेजा, हरविंदर सिंह, गौरव मिढ़ा, तनय काठपाल, अमन डावरा, पियूष मिढ़ा, सोनू खुराना, उमेश मुंजाल, कमल मुंजाल, मनीष गिरधर, कमल अरोड़ा, ज्ञान मादन पोत्रा, प्रवीण मुंजाल, चंदन गिरधर, मोहित मुंजाल, बंसी मल्होत्रा, अमर मुंजाल, बिमला मिढ़ा, पायल मल्होत्रा, दिशा मुंजाल, सुनीता मिढ़ा, सोनी बेदी, गीता डावरा, मीना गिरधर, सुषमा गिरधर, ममता थरेजा, श्वेता मुंजाल, कमलेश मुंजाल, गोविंद कौर, भजना देवी डावरा, देवकी मुंजाल, दुर्गी मिढ़ा, उषा झंडई, नेहा मुंजाल, अंजना गिरधर, कंचन मिढ़ा, हरदेवी गिरधर, उर्मिला खत्री, हर्षा मिढ़ा, नीतू किंगर, स्वीटी सिडाना, जूली गाबा, इशिका काठपाल, रजनी तेहरी, ममता सरदाना, गुड़िया मिढ़ा, रजनी तेहरी समेत अन्य शामिल थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा (8709349310) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।