- चार साल में झारखंड में बनी 5200 किलोमीटर सड़क
- 4600 किलोमीटर पर हो रहा काम : सुनील कुमार
टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने कहा है कि बीते चार सालों में मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश में पूरे राज्य में पथ निर्माण विभाग और भवन निर्माण विभाग ने बेहतर कार्य किया है।
श्री कुमार ने गुरुवार को सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के सभागार में विभाग की उपलब्धियों की जानकरी मीडिया को देते हुए कहा कि लंबित योजनाओं को पूर्ण करने के साथ नई योजनाओं की स्वीकृति और पूर्व की योजनाओं को पूर्ण कर जनता को सौंपा जा चुका है।