Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : ट्रांसफार्मर वर्कशॉप में भीषण आग

धनबाद : ट्रांसफार्मर वर्कशॉप में भीषण आग
विज्ञापन
  • चार घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू, दहशत में लोग

टीम एबीएन, धनबाद। जिले में गुरुवार की रात एक ट्रांसफार्मर वर्कशॉप में भीषण आग लग गयी, जिसके बाद अफरा मच गयी। आग में कई ट्रांसफार्मर जलकर राख हो गये। रह रह कर ट्रांसफार्मर के विस्फोट से लोगों में भय का माहौल बन गया। कारखाने में करीब 1 हजार लीटर ट्रांसफार्मर तेल होने के कारण आग ने भयावह रूप ले लिया।

सूचना मिलने के बाद 6 दमकल वाहन के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गयी। विधायक राज सिन्हा घटना स्थल पर पहुंचे। विधायक ने सरकार और जिला प्रशासन के प्रति नाराजगी जतायी है।

धनबाद कोयलांचल में कई भीषण अगलगी की घटनाओं के बावजूद जिला प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया है। आग से बचाव लोगों की सुरक्षा और भीषण आग पर काबू पाने की कोई व्यवस्था करने में गंभीरता नहीं की है। 

हालांकि अगलगी की घटना के बाद सरकार, जिला प्रशासन रेस होती है, लेकिन जैसे ही मामला ठंडा होता है वैसे ही सरकार जिला प्रशासन सब भूल जाती है। ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के बिजली टीआरडब्ल्यू ऑफिस परिसर (ट्रांसफार्मर मरम्मती कारखाना) का है, जहां भीषण आग गुरुवार रात लगभग 10 बजे लगी। 

आग के भीषण रूप को देख आस पास रहने वालों में डर का माहौल बन गया। भीषण आग की लपटें ऊंची ऊंची उठने लगी। आग के काले गुबार ने पूरे क्षेत्र को अंधकार मय कर दिया। आग लगने की घटना से मौके पर डर अफरा तफरी हो गयी।

टीआरडब्ल्यू (ट्रांसफार्मर मरम्मती कारखाना) परिसर में आग लगने के बाद मौके पर रखें कई ट्रांसफार्मर आग की चपेट में आ गये। बता दें कि इस वर्कशॉप में ट्रांसफार्मर मरम्मत के लिए लाया जाता है, जबकि इस जगह कई पुराने ट्रांसफार्मर भी रखे हुए थे।

जानकारी के अनुसार मरम्मत किये गये करीब 20 से 25 ट्रांसफार्मर में आग लगने से ब्लास्ट हो गया और जलकर खाक हो गया। वहीं ट्रांसफार्मर के लिए रखा गया करीब 1 हजार लीटर तेल भी जलकर खत्म हो गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 23,722