Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

खादी मेला का समापन आज

खादी मेला का समापन आज
विज्ञापन

राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

टीम एबीएन, रांची। मोरहाबादी मैदान में आयोजित राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव का समापन शुक्रवार को होगा। मुख्य अतिथि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन होंगे। इधर गुरुवार को भी मेला परिसर में भीड़ जुटी। श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने भी मेले का भ्रमण किया।

इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये। झारखंड राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राखाल चंद्र बेसरा ने बताया कि उदघाटन का निमंत्रण पत्र सरायकेला के सिल्क के थीम पर था।

वहीं समापन समारोह के आमंत्रण पत्र में पलामू के हरिहरगंज में खादी बोर्ड केंद्र में तैयार होनेवाले सूती कपड़े की झलक है। इसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर जुड़े लोगों को प्रोत्साहित करना और बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 20,419