- हटिया स्टेशन पर साधारण टिकट काउन्टरों की संख्या बढ़ाने की मांग
टीम एबीएन, रांची। झारखण्ड पैसेंजर्स एसोसिएशन के प्रदेश सचिव एवं सदस्य-रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति प्रेम कटारूका ने रांची रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक जसमीत सिंह बिंद्रा से मुलाकात कर रेल सेवा में सुधार और सुविधाओं में विस्तार से सम्बंधित मामलों पर विस्तृत चर्चा की।
श्री कटारूका ने मंडल रेल प्रबंधक से हटिया स्टेशन पर साधारण टिकट काउन्टरों की संख्या बढ़ाने और प्रवेश द्वार के पास से हटाकर आरक्षण काउन्टर के हाॅल में स्थापित करने की माँग कीजिससे यात्रियों को आर्थिक दोहन-शोषण से राहत मिलें।