Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : ट्रेन में चढ़ने के दौरान युवक की मौत

धनबाद : ट्रेन में चढ़ने के दौरान युवक की मौत
विज्ञापन
  • धनबाद रेलवे स्टेशन पर हादसा

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्री आपाधापी मचा देते हैं, जिस कारण वह हादसे का शिकार हो जाते हैं। जल्दबाजी के चक्कर में कभी कभी लोग अपनी जान तक गंवा बैठते हैं।

ऐसा ही हादसा धनबाद स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक घटित हुआ है, जिसमें ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक यात्री की मौत हो गयी हैं। मृत यात्री की पहचान राजू रवानी के रूप में की गयी है। 

वो निरसा के चिरकुंडा थाना क्षेत्र का रहने वाला था। उसके पिता का नाम सुरेश रवानी है। हादसा धनबाद स्टेशन की प्लेटफार्म संख्या एक पर हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी है। 

यात्रियों के मुताबिक ईएमयू ट्रेन में चढ़ने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गयी। यात्रियों के द्वारा घटना की सूचना जीआरपी को दी गयी। 

सूचना मिलने के बाद जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और उसे उठाकर बाहर निकाला। लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है राजू रवानी किसी काम से धनबाद शहर आया था। काम पूरा करने के बाद वह स्टेशन पहुंचा, लेकिन स्टेशन पहुंचने में वह थोड़ा विलंब हुआ। ट्रेन प्लेटफार्म से खुल चुकी थी।

वह ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ा। कुछ अन्य यात्री भी ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ लगा रहे थे। कुछ यात्रियों ने ट्रेन पकड़ ली और चढ़ गये, लेकिन ट्रेन में चढ़ने के दौरान राजू नीचे पटरियों के बीच गिर गया। जिस कारण ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 20,467