Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सरायकेला : पोल से टकरायी बाइक, सवार की मौत

सरायकेला : पोल से टकरायी बाइक, सवार की मौत
विज्ञापन
  • सरायकेला के गम्हरिया में बिजली पोल से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गम्हरिया। सरायकेला के गम्हरिया-गोविंदपुर (राजनगर) मुख्यमार्ग पर गम्हरिया थाना क्षेत्र के रायबासा में बुधवार की रात बिजली पोल से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। इसमें उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान सरायकेला थाना क्षेत्र के बीरबांस निवासी अजीत लोहार (19 वर्ष) के रूप में की गयी है। बीरबांस निवासी दोस्त राजेश नायक घायल हो गया है। घटना की सूचना पाकर पहुंची गम्हरिया थाना पुलिस ने शव व बाइक को जब्त कर लिया है। फिलहाल शव गम्हरिया थाने में रखा गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 23,883