एबीएन न्यूज नेटवर्क, पूर्वी सिंहभूम। जिले के बरसोल में बुधवार की रात हाथी ने धानघरी उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में उत्पात मचाया। स्कूल के तीन दरवाजों और चार खिड़कियों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
बताया जा रहा है कि स्कूल में रखा चावल खाने के लिए ये हाथी आये थे। स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्यों को सूचना मिली, तो उन्होंने जाकर स्थिति का जायजा लिया।