Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : पेड़ काटने और जमीन बेचने को लेकर डीसी को ज्ञापन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : पेड़ काटने और जमीन बेचने को लेकर डीसी को ज्ञापन
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। चंदवारा प्रखंड के उरवां मौजा में डीवीसी द्वारा अधिग्रहित जमीन पर लगे कीमती पेड़ को काटने और भू माफियों द्वारा जमीन बेचने के मामले को लेकर जामुखाड़ी के ग्रामीणों ने डीसी समेत अन्य पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। 

ज्ञापन में कहा गया है कि वन विभाग के कुछ कर्मियों की मिली भगत से भू माफिया गैर मजरूवा जमीन जो डीवीसी द्वारा पर्चा के आधार पर लोगों को दिया गया था, उस जमीन पर लगे पेड़ को काटा जा रहा है। इससे सरकार को लाखों रूपए राजस्व की क्षति हो रही है। 

ज्ञापन में कहा गया है कि साथ ही भू माफियों के द्वारा जाली कागज बनाकर उक्त जमीन को बेची जा रही है तथा बांउड्री देकर कब्जा किया जारहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि जब ग्रामीण इसका विरोध करने पहुंचे तो भू-माफियों के द्वारा इन्हें जान से मारने की धमकी दी गई और झूठे केस में फसाने की बात कही गई है। 

ज्ञापन की प्रति वन पर्यावरण मंत्री रांची, केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्री, सांसद हजारीबाग यशवंत सिन्हा, विधायक बरही उमाशंकर अकेला, डीएफओ कोडरमा सूरज कुमार, एसपी कोडरमा अनुदीप सिंह और चंदवारा थाना प्रभारी को भी दी गई है। 

ग्रामीणों ने हजारीबाग के सांसद यशवंत सिन्हा से इस बारे में मुलाकात की और मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। ज्ञापन में 50 से अधिक ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,415