Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बूढ़ा, जवान-बच्चे सभी ले रहे खादी मेला का आनंद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बूढ़ा, जवान-बच्चे सभी ले रहे खादी मेला का आनंद
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 2023-24 में बच्चों और युवा पीढ़ी को आकर्षित करने का केंद्र बना झूला, जहां मेले में लगे सभी झूलों ने उत्कृष्टता का परिचय दिया है। नाव, टोरा टोरा, ब्रेक डांस, फेरिस व्हील, रेंजर, मिकी माउस, स्कॉर्पियो- ये सभी झूले बच्चों और युवा पीढ़ी के लिए रूचि पैदा कर रहे हैं। 

मेले के मैनेजमेंट ने टावर झूले को सबसे आकर्षक बना दिया है। झूले के टिकट का शुल्क 60 से 100 तक है, जो सभी के लिए सुलभ है। सुरक्षा के मामले में पूरा ध्यान रखा जा रहा है और प्रतिदिन खादी बोर्ड को वीडियो और फिटनेस पेपर दिये जाते हैं ताकि झूले का सुरक्षित आनंद लिया जा सके। 

यहां हर उम्र के लोगों के लिए विभिन्न झूले हैं, जो छोटे बच्चों से लेकर युवा पीढ़ी को मनोरंजन प्रदान करते हैं। किसी भी दुर्घटना की स्थिति में, पूरा झूला का मैनेजमेंट उसकी जिम्मेदारी लेता है, ताकि व्यापक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,152