Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 34
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झारखंड से बेहतर था बिहार राज्य : लोबिन हेंब्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड से बेहतर था बिहार राज्य : लोबिन हेंब्रम
विज्ञापन
  • यहां की सरकारों ने जल, जंगल जमीन के नाम पर झारखंड को लूटा

टीम एबीएन, रांची। कुमार कालीदास मेमोरियल कॉलेज प्रांगण में 23वां सोहराय पोरोब का आयोजन किया गया। सोहराय पोरोब का उदघाटन झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक लोबिन हेंब्रम ने बतौर मुख्य अतिथि किया।

मौके पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसख्यंक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री मिस्फीका हसन और जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू भी मौजूद रहे। विधायक लोबिन सहित मौजूद शिक्षक और विद्यार्थी सोहराय गीत पर मांदर की थाप पर घंटों झूमे।

अपने संबोधन में विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने आदिवासी समाज से अपनी संस्कृति, परंपराओं एवं धरोहरों को बचाये रखने के लिए एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने राज्य की अपनी ही सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि आज जंगल जमीन पहाड़ बर्बाद हो गये क्योंकि सरकार ने इसे बचाने के लिए कुछ नहीं किया।

विधायक लोबिन ने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनने के बाद रघुवर दास को छोड़कर सभी आदिवासी मुख्यमंत्री बने बावजूद आदिवासियों की जिंदगी में बदलाव नहीं आया। उन्होंने कहा कि अब भी आदिवासी नहीं चेते तो आने वाले दिनों में हमारी फोटो म्यूजियम में मिलेगी।

विधायक ने कहा कि जो स्थिति झारखंड की है इससे ऐसा लगता है कि पहले बिहार राज्य ही ठीक था कम से कम किसी की न तो जमीन छिनी जाती था और न कोई पलायन के लिए मजबूर थे। विधायक ने कहा कि आने वाले समय में राज्य की जनता इसका जवाब जरूर देगी।

विधायक लोबिन ने कहा कि राज्य में कई विभाग में लाखो नियुक्तियां हैं, लेकिन इस सरकार ने वादा कर किसी को रोजगार नहीं दिया और शिक्षा लेकर यहां की युवापीढ़ी बेरोजगार घूम रही है। उन्होंने कहा कि हम इस बात को याद दिलाते हैं तो हमें बागी कहता है लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे, क्योंकि आदिवासी समाज की रक्षा करना हमारा दायित्व है।

विज्ञापन