Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

स्वदेशी खादी महोत्सव : अंतिम दिन आज उमड़ेगी खरीदारों की भीड़

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
स्वदेशी खादी महोत्सव : अंतिम दिन आज उमड़ेगी खरीदारों की भीड़
विज्ञापन
  • स्वदेशी खादी महोत्सव का अंतिम दिन आज

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। कदमा गणेश पूजा मैदान में स्वदेशी खादी महोत्सव की ओर से आयोजित खादी एवं ऊनी वस्त्रों की प्रदर्शनी सह सेल का बुधवार को अंतिम दिन है। यह प्रदर्शनी सह सेल पिछले एक महीना से चल रहा है।

खादी महोत्सव में उपलब्ध सभी उत्पादों को ग्राहकों का काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इसके बारे में जानकारी देते हुए आयोजक अनुराग मिश्रा ने कहा कि फेयर में उपलब्ध सभी प्रकार के उत्पादों की काफी अच्छी सेल हो रही है। यह ग्राहकों को कम कीमत पर बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध हो रहा है।

इसमें चंदेरी सूट, कोसा सिल्क मटेरियल साड़ी, हैंडीक्राफ्ट बैग, जूट बैग, जींस बैग, लेदर बैग, टॉप, सूट, साड़ी, फुलकारी वर्क एवं जयपुर के ज्वेलरी, भागलपुरी सिल्क, कश्मीरी सिल्क साड़ी, सिल्क साड़ी, बनारसी सिल्क साड़ी, लखनवी चिकन वर्क सूट, टॉप लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। प्रदर्शनी सह सेल सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,156