Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : अनूठी पहल सीटी बजाओ उपस्थिति बढ़ाओ... कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : अनूठी पहल सीटी बजाओ उपस्थिति बढ़ाओ... कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने हेतु झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई अनूठी पहल सीटी बजाओ उपस्थिति बढ़ाओ के तहत नरयन कुमार जिला शिक्षा पदाधिकारी कोडरमा की अध्यक्षता में जिला के सभी पदाधिकारी,कर्मी तथा सभी प्रखंड के आर  ईओ/ बी ई ओ/ बीपीओ बीआरपी सीआरपी  के बीच बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गयी। 

साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा इस कार्यक्रम में समाज के सभी मुखिया जनप्रतिनिधि के साथ-साथ एसएमसी एवं माता समिति के सदस्यों को जोड़ने एवं कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गयी।

इस कार्यक्रम को प्रखंड कार्यालय द्वारा प्रखंड स्तर पर संकुल स्तर पर दिनांक 10 जनवरी को करने की तैयारी है एवं सभी विद्यालय दिनांक 11जनवरी को विधिवत रूप से और वहां 8:30 से 9:30 बजे तक छात्रों को सीटी बजाओ उपस्थित बढ़ाओ अभियान को लागू करने का निर्देश दिया गया है। साथ आमजनों एवं जनप्रतिनिधियों से भी शामिल होकर इस सम्बंध में ट्विटर पर सीटी बजाओ ट्वीट कर भाग लेने की अपील की गयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 56,064