विश्व हिंदी दिवस
टीम एबीएन, रांची। 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस पर साहित्यकारों को हिंदी रत्न सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम चैंबर भवन में शाम 4 बजे से आयोजित है।
यह कार्यक्रम सांसद संजय सेठ के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। 50 से अधिक साहित्यकारों को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में चैंबर के अध्यक्ष किशोर मंत्री मौजूद रहेंगे।