- सीएम के प्रधान सचिव से मिला टेट पास पारा शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे से टेट पास पारा शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुलाकात की। उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराया। टेट पास पारा शिक्षकों की मांग के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा सहायक आचार्य की नियुक्ति में उन्हें 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।
संघ ने सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा में विषयवार कटऑफ का प्रावधान टेट पास पारा शिक्षकों के लिए शिथिल करने की मांग पर राज्य सरकार की ओर सकारात्मक पहल का आश्वासन मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने दिया।
सहमति बनी कि सहायक आचार्य नियुक्ति में आरक्षण के प्रावधानों के कारण जो टेट पास पारा शिक्षक वर्तमान में परीक्षा से वंचित रह जाते हैं, उन्हें भी भविष्य में संबंधित वर्ग के रिक्त पदों पर समायोजित किये जाने की मांग पर राज्य सरकार विचार करेगी।