Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड में गुलामों की तरह व्यवहार करते हुए तांडव कर रही हैं केंद्रीय जांच एजेंसियां : राजेश ठाकुर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड में गुलामों की तरह व्यवहार करते हुए तांडव कर रही हैं केंद्रीय जांच एजेंसियां : राजेश ठाकुर
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राज्य में ईडी जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियां तांडव कर रही है, देश में संविधान व लोकतंत्र खतरे में चल रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा 8 दिनों की होगी, जो झारखंड के 13 जिलों से होकर गुजरेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड में जो चल रहा है उसको राहुल गांधी ने गंभीरता से लेने का काम किया है। 

उन्हें लगता है कि जो झारखंड में रहने वाले लोग हैं उनके साथ अन्याय हो रहा है कि किस तरह से केंद्रीय एजेंसियां यहां की बहुमत की सरकार को जो जनता के लिए काम करना चाहती है उन्हें अधिकार देना चाहती है तो उन्हें केंद्रीय एजेंसियां जो गुलामों की तरह व्यवहार करते हुए उस काम में बाधा पहुंचाती है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,153