Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश बिहार के दौरे पर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश बिहार के दौरे पर
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं अन्य सांगठनिक कार्यक्रम को लेकर बिहार के दौरे पर है। 

श्री प्रकाश 3 जनवरी 2024 से लेकर 9 जनवरी 2024 तक बिहार राज्य के सिवान एवं सीतामढ़ी जिले के दौरे पर है। श्री प्रकाश दोनों ही जिलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर लगातार दोनों जिलों के पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से मिल रहे हैं।

उन्हें अन्य लोगों से भी केंद्र सरकार की पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, पीएम आयुष्मान भारत योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना जैसी केंद्र सरकार की गरीब कल्याण के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे है और उन्हें इनका लाभ लोगों को हो यह सुनिश्चित करने का आग्रह कर रहे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,431