Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : राम-जानकी मंदिर में तोड़-फोड़ और चोरी का मामला दर्ज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : राम-जानकी मंदिर में तोड़-फोड़ और चोरी का मामला दर्ज
विज्ञापन
  • रांची में असामाजिक तत्वों ने मंदिर में की चोरी, भगवान की प्रतिमाओं को किया खंडित; जांच में जुटी पुलिस

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुछ अज्ञात लोगों ने मंदिर में लगी राम-सीता, हनुमान, बगलामुखी भगवान की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने मंदिर में भगवान की सजावट में लगे आभूषणों को भी चुरा लिया। 

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। मामला जिले के बरियातु थाना क्षेत्र में डीएवी बरियातू स्कूल के सामने स्थित मंदिर का है। मंदिर के पुजारी पंडित रामदेव पांडेय ने घटना को लेकर थाना में आवेदन दिया है। 

जिसमें उन्होंने बताया कि सुबह मंदिर का ताला टूटा देख लोगों ने उन्हें फोन कर मंदिर में चोरी की जानकारी दी। इसके बाद आकर देखा कि चोरी के साथ-साथ भगवान की मूर्तियों को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। 

पुजारी ने बताया कि सबसे बड़ी बात है कि ये बरियातू-बूटी मोड़ मुख्य मार्ग के किनारे यह मंदिर स्थित है। यहां पुलिस प्रशासन का दिन- रात गस्त होता रहता है। बावजूद इसके घटना का होना चिंता की बात है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,107