Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

प्रमंडलीय आयुक्त दशरथ चन्द्र दास ने लातेहार उपायुक्त कार्यालय के संचिका एवं दस्तावेजों को खंगाला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
प्रमंडलीय आयुक्त दशरथ चन्द्र दास ने लातेहार उपायुक्त कार्यालय के संचिका एवं दस्तावेजों को खंगाला
विज्ञापन

पंजियों और दस्तावेजों को नियमानुसार दुरूस्त, अद्यतन और संधारण करायें : आयुक्त 

निरीक्षण की गंभीरता समझें पदाधिकारी 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार, (पलामू)। प्रमंडलीय आयुक्त दशरथ चन्द्र दास आज प्रमंडल क्षेत्र के लातेहार उपायुक्त कार्यालय के संचिका एवं दस्तावेजों का अवलोकन किया। उन्होंने नजारत शाखा के पंजियों की गहणता से अवलोकन किया। उन्होंने पदस्थापित कार्यालय कर्मियों द्वारा संपादित किये जा रहे कार्यों एवंं कार्यालय संचालन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। 

साथ ही अनुक्रमणिका पंजी, आगत-निर्गत पंजी, रोकड़ा बही, आवंटन पंजी, लॉग बुक, चपरासी बही, कर्म पुस्तिका, भंडार पंजी, कैश बुक आदि विभिन्न पंजियों एवं दस्तावेजों की गहनता से अवलोकन किया। नजारत द्वारा खर्च की गयी राशि के विरुद्ध प्राप्त वाउचर देखें और सभी वाउचर को सुरक्षित रखने का निदेश दिया। 

विभिन्न शीर्षों में पूर्व से चले आ रहे अवशेष राशि जो व्यय योग्य नहीं है, उसे चालान के द्वारा कोषागार के माध्यम से सरकार के समेकित निधि में जमा करने को कहा। उन्होंने निरीक्षण की गंभीरता को समझने एवं वरीय पदाधिकारी को समय-समय पर कार्यालयों का निरीक्षण सुनिश्चित करने, विभिन्न पंजियों एवं सभी तरह के दस्तावेजों को नियमानुसार दुरूस्त, अद्यतन एवं संधारण करने का सख्त निर्देश दिया। 

उन्होंने कहा कि वरीय पदाधिकारियों के निरीक्षण से कार्यालय कर्मियों की कार्यशैली में सुधार होता है। उन्होंने निरीक्षण एवं निदेश का सख्ती से अनुपालन का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पाया कि इसके पूर्व वर्ष 2013 में तत्कालीन आयुक्त, पलामू द्वारा ही लातेहार जिले के नजारत शाखा का निरीक्षण किया गया है। 

इसके पूर्व आयुक्त को लातेहार के सर्किट हाउस पहुंचने पर लातेहार उपायुक्त हिमांशु मोहन, पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप आदि पदाधिकारियों ने स्वागत किया। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से आयुक्त को गार्ड आॅफ आनर दिया गया।

पंजियों की निरीक्षण के दौरान आयुक्त के सचिव अरविंद कुमार, लातेहार के अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, उप निर्वाचन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी मो परवेज, नजारत उप समाहर्ता संजीत कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार गुप्ता, विधि शाखा प्रभारी सुजित सिंह, आयुक्त कार्यालय के प्रशाखा पदाधिकारी राजीव रंजन तिवारी, लातेहार नजारत शाखा के नाजिर विजय कुमार रजक, अशोक पासवान आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,842