Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : राजद के वनभोज कार्यक्रम में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : राजद के वनभोज कार्यक्रम में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़
विज्ञापन
  • लोस-विसचुनाव जीतने के लिए कार्य करेगा राजद : सत्यानंद भोक्ता
  • लौटायेंगे ढिबरा और पत्थर की चमक : सुभाष यादव

टीम एबीएन, कोडरमा। राजद द्वारा रविवार को इंदरवा मैदान में आयोजित वनभोज सह सम्मान कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन जिलाध्यक्ष और जिप चेयरमैन रामधन यादव ने किया। राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव ने कहा कि वे जनता को सम्मान देने आये हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कोडरमा में ढिबरा और पत्थर की चमक को लौटायेंगे।

श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि सरकार में रहकर गरीब गुरबों की आवाज विधानसभा में उठ रहा है। सरकार के स्तर से बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही। उन्होंने कहा कि राजद को बूथ स्तर से प्रखंड स्तर तक सशक्त बनाना है। 

उन्होंने राजद कार्यकर्ताओ से आह्वान किया कि चुनावी बेला है, खेती करने का समय है। कार्यकर्ताओ का जितना पसीना बहेगा, फसल उतनी ही लहलहायेगी। पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि मंदिर निर्माण से पेट नहीं भरेगा। झारखंड के कोयला से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली रौशन हो रहा। उन्होंने मुफ्त राशन पर तंज कसते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना का गैस सिलेंडर जनता रिफिल नही भरा पा रही है। 

भाकपा माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा विनाश की राह पर लाकर खड़ा कर दी है। संपत्ति बचाने के लिए भाजपा की गोद मे बैठ गयी है। वहीं उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जी गुजरात से आकर वनारस से चुनाव लड़ते है, तो क्या वे भी बाहरी है। 

झारखंड प्रभारी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री जय प्रकाश नारायण ने कहा कि भाजपा ने अपने वादों को नही निभाया। ना देश मे मंहगाई में कमी आई और ना ही 2 करोड़ रोजगार दे पायी। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि वादा तेरे वादा, तेरे वादे पर मर गया, भोलीभाली जनता।

ये थे उपस्थित

कार्यक्रम में राजद के झारखण्ड प्रभारी सह पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण, झारखण्ड सरकार के श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव समेत प्रदेश स्तर के नेता मंच पर विराजमान रहे।

सभा को इन्होंने किया संबोधित

वनभोज, सम्मान समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभा को छतरपुर के पूर्व प्रत्याशी विजय राम, युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, वरीय नेता इंजीनियर श्यामदास यादव, पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व विधायक अरुण यादव, पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सभा को संबोधित किया।

भारी अव्यवस्था का आलम

कार्यक्रम में भारी अव्यवस्था का आलम दिखा। लोगों के लिए न तो बैठने की पूरी व्यवस्था थी और न ही ठीक से खाने की। कई लोग प्लेट में केवल चावल लिए दिखे। बुजुर्ग खाना के परेशान दिखे। कई महिलाएं बिना खायेलौट आयी।

जमीन से चिकेन उठाकर खाया

अव्यवस्था ऐसी थी कि लोग खाने के क्रम में चिकेन के बरतन को ही गिरा दिया। कई लोग ऐसे थे जिन्होंने जमीन पर गिरे चिकेन को उठाकर खाया। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। इस अव्यवस्था से कई लोग नाराज दिखे।

पत्रकारों के लिए कोई व्यवस्था नहीं

कार्यक्रम स्थल पर आमंत्रित पत्रकारों के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। उनके बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं थी। चारों ओर अव्यवस्था का आलम दिख रहा था।

मंच से नीचे दिखे जिप अध्यक्ष

राजद के जिला अध्यक्ष एवं कोडरमा जिला परिषद के अध्यक्ष रामधन यादव पूरे कार्यक्रम के दौरान मंच पर नीचे दिखे। शुरुआती दौर में संचालन करने के लिए वह मंच पर चढ़े जरूर, पर बाद में मंच पर इतनी भीड़ हो गई की कुर्सी उन्हें मंच पर ही  नीचे बैठना पड़ा। उन्हें सम्मानित भी नहीं किया गया। यह कार्यक्रम के अव्यवस्था को दर्शाता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,143