एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। धनबाद पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव रविवार को है। पुलिस लाइन में सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू होगी।
धनबाद पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर दो, उपाध्यक्ष पद पर तीन, सचिव पद पर तीन, कोषाध्यक्ष पद पर दो, संयुक्त सचिव के पद पर तीन, केंद्रीय सदस्य के पद पर चार, अंकेक्षक पद पर चार और डेलीगेट पद पर कुल 121 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
चुनाव को लेकर पुलिस लाइन से लेकर जिलेभर के पुलिस कर्मियों के बीच माहौल गर्म है। सभी अपने-अपने तरीके से वोटरों को लुभाने में जुटे हुए हैं।