टीम एबीएन, लोहरदगा। कूडू प्रखंड क्षेत्र में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर महिलाओं में भी उत्साह चरम पर है। शनिवार को कुडू प्रखंड मुख्यालय में अयोध्या से आये पूजित अक्षत वितरण करने को लेकर दुर्गा वाहिनी से जुड़ी दर्जनों महिलाओ ने कड़कड़ाती ठंड के बीच में श्रद्धा और भक्ति भाव से जामड़ी बस्ती के घर घर जाकर अक्षत वितरण किया।
सबसे पहले गांव के पहान ताजवीर उरांव और पुजार मनोज उरांव के घर जाकर अक्षत सह आमंत्रण राम मंदिर के चित्र व पत्रक के साथ प्रदान किया। जिसके पश्चात पूरे गांव में घर घर जाकर अक्षत वितरण किया। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर आगामी 22 जनवरी को सामूहिक रूप से श्रद्धा और भक्ति भाव से भव्य तरीके से स्थानीय मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।
मौके पर संध्या उरांव, सोनी देवी, शीला देवी, नीतू देवी, रचना देवी, उर्मिला देवी, पिंकी देवी, अंजू देवी, फूलो देवी, कुंती देवी, घसनी उरांव,रंजू देवी, कुलदीप उरांव, कैलाश प्रसाद, अजय वर्मा, संजय चौधरी आदि शामिल हुए।