टीम एबीएन, लोहरदगा। आल इंडिया मजलिस -ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन जिला कमेटी के जिलाध्यक्ष तौफीक अंसारी की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें कुडू प्रखंड के बहुत सारे कांग्रेसी कांग्रेस छोड़ एआइएमआइएम का दामन थामा, जिसमें कुड़ू सदर समशेर खान ने दल-बल के साथ कांग्रेस को छोड़ मजलिस का दामन थामा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस, झामुमो जैसी सेकुलर पार्टियां सिर्फ मुसलमानों की वोट लेती है। कोई मुसलमानों की लीडरशिप नहीं चाहती। मुसलमानों से झंडा, दरी, कुर्सी लगवाने के अलावा और कुछ नहीं करती अब वे दिन गये जो हम चुप रहेंगे, जब हमारी भागेदारी सुनिश्चित नहीं तो हम भी तुम्हारे साथ नहीं अब गुलामी नहीं हिस्सेदारी चाहिए।
मौके पर मौजूद जिलाध्यक्ष तौफीक अंसारी ने कहा की मजलिस सिर्फ मुसलमानों की पार्टी नहीं है, हर दबे कुचले गरीबों की पार्टी है। यहां सबकी बराबरी की बात की जाती है कोई भेदभाव नहीं होती हम जात-पात में विश्वास नहीं करते। हम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संविधान की मानने वाले हैं।
मौके पर मौजूद पूर्व जिलाध्यक्ष तजम्मुल अंसारी ने कहा कि मजलिस लोहरदगा लोक सभा और विधान सभा दोनो चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी और कामयाबी हासिल करेगी। मुसलमान को सुनने वाला देखने वाला कोई नहीं। मुसलमानों की हक हकूक की आवाज सिर्फ बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के अलावा कोई पार्टी नहीं उठाती, सिर्फ सेकुलर होने का ढोंग करती है।
मौके पर जाहीद खान, मुमताज खान, मो तफ्सीर, सहबाज अंसारी, अब्दुल मतीम, अब्दुल वाजीद, अफताब आलम, अरजु खान, रसीद अंसारी, साजीद अंसारी, समर खान, नफाज खान, आसिफन खान, कलीम अंसारी, छोटु अंसारी, एजाजुल अंसारी, अबुजर अंसारी, शाहीद अंसारी, सनाउल अंसारी, रिंकु खलीफा, जावेद अंसारी, एजामुदीन अंसारी, फैज खान, सफीउल्लाह अंसारी, सिद्दीक अंसारी इत्यादि ने सदस्यता ग्रहण किया, जिनको जिलाध्यक्ष ने माला पहनाकर स्वागत किया।
मौके पर जिला महासचिव खुर्सीद अंसारी, लोहरदगा नगर अध्यक्ष मास्टर सज्जाद उर्फ अली हसन, मिडीया प्रभारी अजहर अंसारी, नफीस अंसारी, पूर्व युवा जिला महासचिव साजीद अंसारी आदि मौजूद थे।