टीम एबीएन, लोहरदगा। रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर पावरगंज प्रांगण में द्वितीय सावधिक परीक्षा का प्रगति पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से कक्षा षष्ठ तक के जिन भैया बहनों ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया, उन बच्चों को प्रगति पत्र देखकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के अध्यक्ष वीरेंद्र मित्तल ने बच्चों को प्रगति पत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को बधाई दी और इससे भी अच्छा प्रदर्शन अगले परीक्षा में करने के लिए प्रोत्साहित किये, उन्होंने बच्चों को अनुशासन में रहने के लिए कहा, माता-पिता और अपने शिक्षक-शिक्षकों का आदर करने और उनकी बात मानने को बच्चों को कहा।
विद्यालय के प्रधानाध्यापिका ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को बधाई दी और बच्चों को कहा कि इससे आगे की परीक्षा में और भी बेहतर और अच्छा परिणाम लाकर विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। कक्षा नर्सरी से षष्ठ तक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों के नाम शामिल हैं।
कक्षा नर्सरी से प्रियांशी उरांव, अमन कुमार, अविलियन कुसूर, कक्षा केजी से ऋषभ कुमार सिंह, सुनीता नगेसिया, समीर खान, अंशिका सिंह, कक्षा प्रथम से यश कुमार सिंह, बृष्टि दत्ता, अपेक्षा गुप्ता, कक्षा द्वितीय से यश वर्मा, प्रियांशु कुजूर, सिद्रा खान, कक्षा तृतीय से मुस्कान लईबा, बादल उरांव, अंजनी उरांव, कक्षा चतुर्थ से पवन कुमार महतो, माही सिंह, पीयूष यादव, कक्षा पांच से शमा परवीन, अवनी उरांव, विजेता कुमारी, कक्षा षष्ठ से शांभवी राज, प्रियांशु राज सिंह, पॉल अरुण सेन ने स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष वीरेंद्र मित्तल, प्रधानाध्यापिका सुधा देवी, आचार्य जनार्दन सिंह, सुधांशु कुमार, आचार्या सुनीता सिंह, किमी कुमारी, कोमल वर्मा, पिंकी कुमारी, आरती सिंह, मालती देवघरिया, सोनू भगत एवं विद्यालय के बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ किया गया।