Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पुलिस उपमहानिरीक्षक, रेंज नई दिल्ली ने किया 158 बटालियन का निरीक्षण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पुलिस उपमहानिरीक्षक, रेंज नई दिल्ली ने किया 158 बटालियन का निरीक्षण
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। सीआरपीएफ 158 बटालियन का वार्षिक निरीक्षण 04 व 05 जनवरी को किया गया। इस दौरान डीआईजी किशोर प्रसाद, रेंज नई दिल्ली द्वारा बटालियन मुख्यालय में  04 जनवरी को आफिस रिकार्ड की जांच की गई साथ ही  बैरकों का पूरा भ्रमण किया गया। वही रात्रि में डीआईजी  बड़ा खाना में भाग लेते हुए जवानों के साथ रात्रि भोजन किया गया।

निरीक्षण के क्रम में 05 जनवरी को उपमहानिरीक्षक ने केकरांग एवं पेशरार स्थित बटालियन के कंपनियों का भी दौरा किया तथा वहां सभी जवानों से जाकर मिले व जवानों की शारीरिक क्षमता तथा फायरिंग की क्षमता का भी परीक्षण किया। मौके पर जवानों द्वारा किए गए प्रदर्शन का डीआईजी, रेंज नई दिल्ली ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। 

158 बटालियन मुख्यालय में उपमहानिरीक्षक ने सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया जिसमें बटालियन के किए हुए आपरेशंस डबल बुल तथा आपरेशन कोर्गो जिसमे बड़ी संख्या में नक्सलियों को पकड़ा गया तथा भारी तादाद में हथियार गोला बारूद भी बरामद किया गया था इसकी तारीफ की गयी। मौके पर उन्होंने कहा कि नक्सलवाद की घटनाओं में काफी हद तक कमी लाने में मदद मिली। 

उन्होंने आगे भी इस तरीके के सफल आपरेशन को पूर्ण करने को निर्देशित किया ताकि क्षेत्र से नक्सलवाद जड़ से समाप्त हो सके। उन्होंने 158 बटालियन द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण, साफ-सफाई अभियान, जनजातीय आदान प्रदान कार्यक्रम, सिविक एक्शन कार्यक्रम आदि की प्रशंसा की। उन्होंने 158 बटालियन सीआरपीएफ तथा स्थानीय पुलिस एवं जिला प्रशासन के अच्छे समन्वय की भी प्रशंसा की जिससे कि पूरे क्षेत्र में विकास कार्य भी काफी तेजी से चल रहे हैं, और जिला प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

उन्होंने सभी जवानों से अपने तैनाती के क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सभी प्रकार की ड्यूटी के निर्वहन में सतर्क-चौकस रहने हेतु निर्देश दिए। जवानों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से नियमित व्यायाम एवं परिचालनिक अभ्यास के साथ-साथ संतुलित भोजन एवं अनुशासन को बनाये रखने हेतु उचित दिशा-निर्देश भी दिया गया। वर्तमान में चल रहे साईबर क्राइम के बारे में जवानों को अगाह कर उससे बचने की नसीहत दी गयी। 

सीआरपीएफ के मिनी इंडिया स्वरूप, जिसमें हर धर्म, जाति, प्रांत के लोग रहते हैं की निष्पक्ष छवि के बारे में संबोधित करते हुए उन्होंने अवगत कराया कि देश का हर नागरिक सीआरपीएफ पर भरोसा रखता है अत: बल के हर सदस्य का कर्तव्य है कि वो इस भरोसे को बनाये रखने के लिए यथोचित व्यवहार करे। अंत में उन्होंने 158 बटालियन के सभी अधिकारियों की तारीफ करते हुए इसी प्रकार आगे भी कार्य करने की बात कही। मौके पर कमांडेंट राहुल कुमार समेत सीआरपीएफ के अन्य पदाधिकारी और जवान मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 62,671