टीम एबीएन, लोहरदगा। कैरो फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन झारखंड प्रदेश के निर्देश पर 1 जनवरी 2024 से अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर कैरो प्रखंड क्षेत्र के सभी डीलरों ने अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रखंड कार्यालय के समक्ष दिया।
उक्त धरना में बताया गया कि 8 जनवरी दिन सोमवार को जिला के सभी डीलर लोहरदगा ब्लॉक से समाहरणालय मैदान तक रैली निकाली जायेंगी, जिसमें कैरो प्रखंड से सभी डीलरों को भाग लेना है। अपनी मांगों को लेकर प्रखंड के सभी डीलरों ने धरना के छठे दिन भी हड़ताल जारी रखे।
उक्त धरना प्रदर्शन को प्रखंड क्षेत्र के राशन दुकानदार लखन उरांव, मनिंद्र शाह, नसीर आलम, सुरेंद्र साहु, ब्रजकिशोर साहु, रामकेशवर उरांव, पंकज साहु, सोमा उरांव सोमनाथ महली, मो खुर्शीद, सोमरा उरांव, चंपा महिला मंडल परमुन्नी उरांव, रौशनी महिला मंडल से संजो उरांव, मनोरमा देवी, सरना महिला मंडल चेतना महीला मंडल, ज्योति महिला मंडल, इत्यादि दुकानदारों ने उपस्थित होकर समर्थन किया।