टीम एबीएन, रांची। झारखंडी भाषा खतियान संस्कृति समिति द्वारा पूर्व घोषित 11 जनवरी को राजधानी टुसू महोत्सव की तैयारी जोरों से चल रही है। संपूर्ण राज्य भर के टुसू श्रद्धालु क्षेत्रीय साज-सज्जा के साथ राजधानी रांची में जुटेंगे।
उक्त महोत्सव का टुसू पूजन शुभारंभ रांची महिला महाविद्यालय करेगा। आज शनिवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, मारवाड़ी कॉलेज, रांची वूमेनस कॉलेज वार्ता संपन्न हुई।
समिति ने आधिकारिक रूप से जानकारी दी है कि उक्त कार्यक्रम में 100 से भी ज्यादा टुसू को साज-सज्जा के साथ संपूर्ण विधिवत तरीके से लाया जायेगा। आयोजन स्थल का प्राथमिक मुआयना करते हुए नेतृत्वकर्ता देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि संपूर्ण राज्य भर से श्रद्धालु जुटते हुए इसे ऐतिहासिक बनाया जायेगा।