Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

विभाग संगठनों ने किया प्रेस क्लब के अध्यक्ष को सम्मानित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
विभाग संगठनों ने किया प्रेस क्लब के अध्यक्ष को सम्मानित
विज्ञापन

प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन को किया गया सम्मानित

टीम एबीएन, रांची। रांची प्रेस क्लब के कार्यालय में रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन, अग्रवाल सभा एवं राष्ट्रीय सनातन एकता मंच के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ एवं झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रवक्ता नीरज भट्ट ने प्रेस क्लब रांची के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन को शॉल ओढ़ाकर एवं बुके देकर सम्मानित करते हुए अभिनंदन किया।

इस अवसर पर संजय सर्राफ ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन एवं पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस टीम से प्रेस क्लब को एक नयी ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 2 वर्ष के कार्यकाल में प्रेस क्लब और अधिक सुदृढ़ एवं समृद्ध बनकर सामाजिक एवं जन सेवा के कार्यों में भी तेजी से कार्य करेगी। 

उन्होंने अध्यक्ष से आग्रह किया कि रांची के प्रमुख सामाजिक संस्थाओं मे से एक प्रतिनिधि को प्रेस क्लब का सदस्य बनाकर जोड़ा जाये। सुरेंद्र सोरेन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रेस क्लब सबों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी के हित में समुचित कार्य करेगी एवं स्वर्णिम विकास में हमेशा अग्रसर रहेगी। उक्त जानकारी संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,600