Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राष्ट्रीय पुस्तक मेला में जुट रही साहित्य प्रेमियों की भारी भीड़

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राष्ट्रीय पुस्तक मेला में जुट रही साहित्य प्रेमियों की भारी भीड़
विज्ञापन
  • राष्ट्रीय पुस्तक मेले में साहित्येतर विषयों की पुस्तकें भी उपलब्ध
  • छात्र-छात्राओं के आने का सिलसिला जारी

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला स्कूल मैदान में जारी समय इंडिया के तत्वावधान में राष्ट्रीय पुस्तक मेला में साहित्य की चर्चित और स्तरीय पुस्तकों के साथ-साथ जीवन और समाज से जुड़े अन्य विषयों की महत्वपूर्ण पुस्तकें पाठकों के लिए खासतौर पर उपलब्ध हैं। 

जिन्हें धर्म, राजनीति, मीडिया, सिनेमा, इतिहास, परम्परा और संस्कृति से जुड़े विषयों की पुस्तकों की तलाश है। सस्ता साहित्य मंडल के स्टॉल पर गांधी डायरी, हिन्दुज्म (अंग्रेजी), डॉ अम्बेडकर: अस्वीकार का साहस, कथा सरित सागर, विज्ञापन और ब्रांड, भारतीय परम्परा की खोज, अछूत मतवाद के सच, राजा भोज की कहानियां, हृदय और हृदयावरण, भारतीय प्रतीकों का लोक, भले रहो, चंगे रहो जैसी महत्वपूर्ण पुस्तकें सस्ते दर पर पुस्तक प्रेमियों के लिए उपलब्ध हैं।

राजपाल एंड संस के स्टॉल पर मोहन राकेश का रचना संसार, उनकी प्रिय कहानियां, मोहन राकेश के संपूर्ण नाटक, मोहन राकेश की डायरी, जे कृष्णमूर्ति की सीखने की चाह, महेन्द्र मधुकर का कस्मै देवाय, एपीजे अब्दुल कलाम की चर्चित पुस्तकें, बेनजीर भुट्टो की मेरी आपबीती आदि प्रमुख हैं। 

किताबें आपके लिए बस तीन दिन और ही उपलब्ध हैं। मेला परिसर में प्रवेश की समयावधि प्रात: 11 बजे से रात्रि 7:30 बजे तक की है। इसके अतिरिक्त पुस्तक मेले में समय प्रकाशन एवं यश प्रकाशन के स्टॉल्स पर डॉ उर्मिला प्रकाश मिश्रा की भारत के लोकजीवन में लोक कल्याण की परम्परा, डॉ ओमप्रकाश सिंह की अगर राममनोहर लोहिया होते, डॉ कुसुम पटोरिया की जागरण के अग्रदूत डॉ भीमराव अम्बेडकर, समाजवादी समतावादी चिंतक रघु ठाकुर की विकल्प की खोज, डॉ पीडी सावे की महाराजा शिवाजी राव होल्कर की पुस्तकें पाठकों को अपनी ओर खींच रही हैं।

विभिन्न कॉलेजों से पुस्तक मेले में आये छात्र-छात्राएं

पुस्तक मेले में स्कूली परिधान में कंधे पर बैग लटकाए आने वाले छात्र-छात्राओं का सिलसिला जारी है। इन छात्र-छात्राओं को इनके साथ आये हुए अध्यापकों और मेला परिसर में उपस्थित लेखकों ने संबोधित किया। यह छात्र-छात्राओं के लिए तो सुखद पल रहा ही लेकिन पुस्तक मेले में आने वाले लोगों का उत्साह और अधिक बढ़ गया। 

यह एक तरह से नयी पीढ़ी का किताबों के बीच आना पुस्तक पठन संस्कृति के लिए बेहतर वातावरण निर्मित होने की दिशा में उठाया गया कदम सिद्ध होगा। पुस्तक मेला में आज यानी शुक्रवार को सायं 3 बजे एकल नाट्य प्रतियोगिता आयोजित है। 

इस प्रतियोगिता में स्थानीय नाट्यकर्मी भाग ले सकते हैं। सायं 4 बजे मीडिया और साहित्य विषय पर संवाद आयोजित है। इस कार्यक्रम में मीडिया, साहित्य और संस्कृति से जुड़े लेखक, पत्रकार और संस्कृतिकर्मी आमंत्रित हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,008