Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 26
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

नामकुम : सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
नामकुम : सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
  • नामकुम में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

टीम एबीएन, रांची। नामकुम रेलवे ऑवरब्रिज पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार सोनू गिद्ध (20) पिता शांति प्रकाश गिद्ध, नेतरहाट निवासी की मौत हो गयी। करण तिर्की (25) पिता शंकर तिर्की, लोवाडीह बीच कोचा निवासी गंभीर रूप से घायल हो गये।

घायल को पुलिस ने रिम्स में भर्ती कराया है। बाइक से दोनों लोवाडीह की ओर आ रहे थे। इसी क्रम में ओवरब्रिज पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद बाइक ट्रेलर में फंस गया।

बाइक फंसा होने की वजह से चालक पोस्ट ऑफिस के समीप ट्रेलर खड़ा करके फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया एवं शव एवं ट्रेलर को जब्त कर थाना ले आयी।

विज्ञापन