Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : आयुक्त ने विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू : आयुक्त ने विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर, (पलामू)। आयुक्त दशरथ चन्द्र दास आज आयुक्त कार्यालय के विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालय भवन में अवस्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। 

आयुक्त ने प्रमंडलीय सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, वीडियो कान्फ्रेंसिंग हॉल, पेशकारी शाखा, नजारत शाखा, क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक का कार्यालय, प्रशाखा पदाधिकारी का चेंबर, रेकड रूम, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार कार्यालय, उप निदेशक कल्याण, उप निदेशक पंचायती राज कार्यालय, उपनिदेशक खाद्य कार्यालय एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के  चेंबर, सभागार आदि का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।  

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय एवं शाखाओं की बेहतर सफाई रखने का निदेश दिया। साथ ही दस्तावेजों एवं अभिलेखों को संरक्षित एवं सुरक्षित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अभिलेखों का सही संधारण एवं बेहतर तरीके से रखरखाव एवं स्थान का सही से सदुपयोग करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अभिलेखों का बेहतर तरीके से रखरखाव हेतु व्यवस्थित रेकड रूम का प्रस्ताव देने का निर्देश दिया।  

निरीक्षण के दौरान आयुक्त दशरथ चन्द्र दास के साथ प्रशाखा पदाधिकारी राजीव रंजन तिवारी, अमित कुमार, राकेश कुमार दुबे, तनवीर अहमद, राहुल सहित क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के कर्मी, क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक के कर्मचारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,443