Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

6 से मधुपुर रक जायेगी रांची-न्यू गिरिडीह एक्सप्रेस

6 से मधुपुर रक जायेगी रांची-न्यू गिरिडीह एक्सप्रेस
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची-न्यू गिरिडीह एक्सप्रेस का विस्तार मधुपुर तक कर दिया गया है। अब यह ट्रेन रांची से मधुपुर तक चलायी जायेगी। मधुपुर से न्यू गिरिडीह होते हुए रांची जायेगी। 

इसकी सूचना रेलवे ने जारी कर दी है। ट्रेन संख्या 18617 और 18618 रांची-न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस छह जनवरी से मधुपुर तक जायेगी। 

ट्रेन संख्या 18617 रांची- मधुपुर एक्सप्रेस 6 बजे रांची से प्रस्थान करेगी और 1.50 बजे मधुपुर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 18618, मधुपुर-रांची एक्सप्रेस मधुपुर से अपराह्न 3 बजे प्रस्थान करेगी और रात 11.15 बजे रांची पहुंचेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,751