- कुएं में गिरा हाथी, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
एबीएन न्यूज नेटवर्क, चांडिल। सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह थाना अंतर्गत अंडा गांव में बीती रात हाथी भगाओ दस्ता द्वारा हाथी भगाने के दौरान एक 6 फीट का हाथी कुएं में गिर गया।
इससे हाथी बुरी तरह जख्मी हो गया। कुएं में गिरे हाथी को उठाने के लिए वन विभाग की टीम गुरुवार की सुबह अंडा गांव पहुंची। दो जेसीबी की मदद से हाथी को उठाने का प्रयास किया जा रहा है।
मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों से 15 से 20 की संख्या में जंगली हाथियों का झुंड क्षेत्र में घूम रहा है। हाथियों का झुंड किसानों की फसलों और घरों को क्षतिग्रस्त कर रहा है।